Type Here to Get Search Results !

झारखंड को केंद्र सरकार बर्बाद करना चाहती है,किंतु वह असफल रहेगा - राजेश सिन्हा//झारखंड से भाजपा सरकार को खदेड़े जाने की जरूरत - कन्हाई पांडेय।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

खनिज संशोधक विधेयक 2026 के बल पर झारखंड को कमजोर करने की साजिश भाजपा सरकार कर रही है,इसको कभी होने नहीं दिया जाएगा,इसके लिए भाकपा माले के अलावे माले के सभी जनसंगठन इसका विरोध करेंगे। भाजपा सरकार 2019 और 24 में खूब एडी छोटी लगाई,जब मुंह की खानी पड़ी तो विधायक की जुगाड में लग गए,जब उधर भी कोई उम्मीद नहीं बनी तो अब लोकसभा और राज्यसभा में,खनिज संशोधन विधेयक 2026 पर मुहर लगा दिया,अब राष्ट्रपति का हस्ताक्षर होना बाकी रह गया है,उसके बाद लागू हो जाएगा, हालांकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म खुद जल,जंगल और जमीन,खनिज बताने की बात करती है,अब देखना है कि भाजपा सरकार राष्ट्रपति पर क्या दबाव डालती है।

हालांकि झारखंड सरकार और उनके सहयोगी बड़ा आंदोलन का ऐलान कर दिया है किसी कीमत में यह लागू नहीं होने दिया जायेगा,सड़कों में उतर जायेंगे नेता और जनता। खनिज संपदा के अलावे कई चीजों पर जो राज्य सरकार को टैक्स जाती है उसपर मोदी सरकार नजर गड़ाए है,मोदी सरकार को केंद्र से भी हटाने की कवायद तेज हो गई है। इसी विषय को लेकर मुफ्फसिल क्षेत्र सदर प्रखंड के महुआटांड़ ऑफिस में सभी एकत्रित होकर इसका विरोध किए। मुख्य रूप से उपस्थित थे जिला कमिटी सदस्य राजेश सिन्हा,कन्हाई पांडेय और मसूदन कोल,इसके अलावे राजेश राय,किशोर राय,भीम कोल,मोहन कोल्ह,मोहन कोल,प्रदीप कुमार, फेकन राय,गुलाब कोल,रंजीत सिंह,टैटू राय,बुधन राय,नौशाद आलम,एकराम अंसारी,मनोज यादव,गांधी,अमन वारसी दर्जनों सामिल थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.