Type Here to Get Search Results !

अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने की क्राइम मीटिंग, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर एसपी डॉ. बिमल कुमार ने शनिवार को पपरवाटांड़ स्थित समाहरणालय सभाकक्ष में क्राइम मीटिंग की। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, लंबित कांडों और अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करने, वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने और नियमित गश्ती व्यवस्था को मजबूत करने का निर्देश दिया।

संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने के साथ अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने आम लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में डीएसपी नीरज सिंह, आरके राणा, विभिन्न अनुमंडलों के एसडीपीओ समेत नगर, मुफ्फसिल, पंचंबा, बेंगाबाद, पीरटांड़, मधुबन, जमुआ और बगोदर थाना प्रभारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.