एसआईआर को लेकर बीएलओ के साथ बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने पर जोर।
SHIKHAR DARPANFriday, August 21, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर बीएलओ के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंचल अधिकारी ऋषिकेश मरांडी, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज मरांडी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। बैठक के दौरान एसआईआर से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बीएलओ को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े कार्यों को गंभीरता एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।
साथ ही मतदाताओं से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेजों का सत्यापन करने तथा कार्य के दौरान किसी प्रकार की समस्या आने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल अवगत कराने को कहा गया।अधिकारियों ने कहा कि एसआईआर का कार्य महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी बीएलओ एवं संबंधित कर्मी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाया जा सके। बैठक में एसआईआर कार्य को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।