Type Here to Get Search Results !

हर पात्र श्रमिक बनवाएं श्रम कार्ड :पीरटांड़ श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता। 

झारखंड सरकार की झारखंड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों को श्रम कार्ड से जोड़ने के उद्देश्य से पीरटांड़ प्रखंड के मंडरो पंचायत सचिवालय में 2 सितंबर को श्रम कार्ड निबंधन शिविर का आयोजन किया जाएगा। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विवेक कुमार ने जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संस्थाओं से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर पात्र श्रमिकों, किसानों, दिहाड़ी मजदूरों एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लोगों का श्रम कार्ड बनवाने में सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों को योजना का लाभ दिलाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। शिविर में श्रमिकों का निबंधन कर उन्हें श्रम कार्ड से जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
*आवश्यक दस्तावेज में आवेदक का आधार कार्ड,बैंक खाता,एक पासपोर्ट साइज फोटो,नॉमिनी का आधार कार्ड,नॉमिनी का बैंक खाता जरूरी है। पात्र श्रमिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि को आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर श्रम कार्ड के लिए निबंधन कराएं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.