पीरटांड़ में बीडीओ की अध्यक्षता में मासिक बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा।
SHIKHAR DARPANTuesday, August 11, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को बीडीओ मनोज मरांडी की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान बीडीओ ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों से योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया।
उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखने पर भी जोर दिया। बैठक के दौरान आम लोगों से जुड़ी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने तथा कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मौके पर विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।