Type Here to Get Search Results !

हरलाडीह मध्य विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड के हरलाडीह स्थित 80वां मध्य विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में पीरटांड़ प्रखंड के उप प्रमुख महेंद्र महतो, विश्व स्त्री अध्यक्ष महेश मरांडी, विधायक प्रतिनिधि राधेश्याम मोदक, प्रधानाध्यापक सुशील कुमार, प्रमोद प्रसाद सिंह चौधरी, मुकुंद कुमार, 

राजा बाबू ताम्रकार, मधुमिता सिंह, राजीव कुमार, राहुल देव, अजय मंडल, झगरू राय, वीरेंद्र पंडित, उपेंद्र पंडित, विद्यालय अध्यक्ष मिथुन मोदक, अशोक हेमरम, सुशांत सोरेन समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा उपाध्यक्ष रेखा देवी, संयोजिका सोनी देवी, कंप्यूटर ऑपरेटर धर्मेंद्र साहू तथा हरलाडीह ओपी प्रभारी नीरज कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उपस्थित अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और देश के प्रति समर्पण एवं जिम्मेदारी का संदेश दिया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.