Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ में अपात्र राशन कार्डधारियों के नाम होंगे विलोपित, डीलरों को जारी हुआ निर्देश।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पीरटांड़ ने जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के सभी राशन दुकानदारों को निर्देश जारी करते हुए अपात्र राशन कार्डधारियों के नाम तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई विभागीय KPI रिपोर्ट में Income Group, Gross Turnover और PFMS (सरकारी नौकरी) के आधार पर अपात्र पाए गए लाभुकों के विरुद्ध की जा रही है। जारी पत्र के अनुसार, विभाग द्वारा चिन्हित अपात्र लाभुकों के नाम 4 अगस्त 2026 को राशन कार्ड डाटाबेस से स्थायी रूप से विलोपित (Delete) कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही भविष्य में ऐसे लाभुकों से प्राप्त राशन की वसूली (Recovery) की कार्रवाई भी की जा सकती है।

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को निर्देश दिया है कि वे सूचीबद्ध अपात्र लाभुकों को तत्काल राशन वितरण बंद करें, उनकी सूची दुकान के सूचना पट्ट पर चस्पा करें तथा यदि कोई लाभुक राशन लेने आता है तो उसे नाम विलोपन और विभागीय कार्रवाई की जानकारी दें। पत्र में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि 4 अगस्त 2026 के बाद भी किसी अपात्र कार्ड पर राशन उठाव या वितरण में अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित जन वितरण प्रणाली विक्रेता के विरुद्ध विभागीय एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.