Type Here to Get Search Results !

बगोदर में फिर सोने की चेन की छिनतई, एड्रेस पूछने के बहाने महिला को बनाया निशाना।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

बगोदर थाना क्षेत्र में सोने की चेन छिनतई की एक और घटना सामने आई है। बुधवार को बगोदर-माहुरी बायपास के समीप घर के बाहर खड़ी एक महिला को बाइक सवार दो बदमाशों ने निशाना बनाया। बदमाशों ने एड्रेस पूछने के बहाने महिला से बातचीत शुरू की और मौका मिलते ही उसके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। घटना के बाद महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

इसी दौरान जिप सदस्य दुर्गेश कुमार के भाई मुकेश ने महिला को साथ लेकर बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया, लेकिन दोनों बदमाश भागने में सफल रहे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के इलाके में जानकारी जुटाई जा रही है। लगातार हो रही छिनतई की घटनाओं से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों ने पुलिस से बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी के साथ क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.