पूर्वजों का रास्ता घेरने के विरुद्ध डीसी को आवेदन//कहा, मांग न्यायोचित! फिर भी रास्ते को लेकर कई बार हो चुकी है मारपीट।
SHIKHAR DARPANWednesday, August 12, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोनबाद तुरी टोला के ग्रामीणों ने उपायुक्त गिरिडीह के नाम एक आवेदन देकर उनके पूर्वजों के रास्ते को संबंधित रैयतों के द्वारा जबरन घेराबंदी कर मेन रोड के लिए उनका आवागमन अवरुद्ध करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए उचित न्याय की मांग की है। इस बाबत दिए गए आवेदन में गांव के अशोक कुमार तुरी, शंभू तुरी, गुलाब तुरी, धीरज तुरी, लक्ष्मी देवी, सविता देवी सहित दर्जनों लोगों के हस्ताक्षर हैं। आवेदन में उन्होंने कहा है कि, पूर्वजों से लेकर वे खुद भी अपने जन्म काल से ही बिना किसी रूकावट के जिस खाली जमीन से होकर बिल्कुल सामने स्थित गिरिडीह-बेंगाबाद मुख्य मार्ग के लिए आवाजाही करते रहे हैं। यहां तक कि, सोनबाद सरकारी स्कूल जाने के लिए भी अधिकांश बच्चे भी उसी रास्ते का उपयोग करते हैं। लेकिन अब अचानक उक्त जमीन के रैयतों के द्वारा उसे जबरन घेर कर मेन रोड जाने का सीधा और सुविधाजनक रास्ता ही बंद करने की लगातार कोशिश की जा रही है।
उन्होंने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि, रास्ता बंद करने का विरोध करने पर कई बार उनके लोगों के साथ मारपीट भी हो चुकी है। अंततः उन्होंने पूर्वजों के जमाने से आवागमन के रूप में सुविधाजनक और उपयोगी रहे उक्त जमीन में उचित रास्ता दिलाने की गुहार उपायुक्त से लगाई है। इधर, इस मामले को लेकर स्थानीय पूर्व जिप सदस्य एवं फारवर्ड ब्लाक के जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि, ग्रामीणों का कहना सही है। स्थानीय तथा इस रास्ते आवाजाही करने वाले सभी लोगों को पता है कि, लोगों का दशकों से इसमें आना-जाना होता रहा है। अतः उन्होंने प्रशासन से इस बाबत विधि सम्मत कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में उक्त के अलावा नीरज कुमार तुरी, अमित कुमार, विशाल डोम, दीपक तुरी, शांति देवी, चमेली देवी, शशि देवी, हरखी देवी, युवराज कुमार, सुभाष तुरी, कृष्णा कुमार, नितेश तुरी, रानी देवी, वासुदेव तुरी, अंजू कुमारी, रीना देवी, माधुरी देवी, काजल देवी, वीरेंद्र तुरी, कामेश्वर, दुखी तुरी, कीर्ति देवी, मिथुन तुरी, गुड़िया देवी, बबिता देवी, मंजू देवी, डोली कुमारी, सुंदरी देवी, शकुन देवी, पुष्पा देवी सहित अन्य के हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान लगाए हैं।