Type Here to Get Search Results !

जेपीएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में अभय तिवारी के भाई-भाभी हिरासत में।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

जेपीएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में गिरिडीह पुलिस के सहयोग से सीआईडी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों के अनुसार, मामले के कथित मास्टरमाइंड अभय तिवारी के भाई अक्षय तिवारी और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि अक्षय तिवारी को गांडेय थाना और उसकी पत्नी को महिला थाना में रखा गया है। 

दोनों से सीआईडी की टीम अलग-अलग पूछताछ कर रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस के अधिकारी फिलहाल कुछ भी बताने से बच रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, सीआईडी की जांच जेपीएससी-सीजीएल गड़बड़ी से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित है और इसी क्रम में अभय तिवारी के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.