Type Here to Get Search Results !

बगोदर में भाजपा नेता मिथिलेश यादव हत्याकांड का खुलासा, होटल मालिक समेत दो गिरफ्तार।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

बगोदर थाना क्षेत्र में भाजपा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता मिथिलेश यादव उर्फ छोटी यादव (27) की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी।पुलिस ने हत्याकांड में शामिल होटल मालिक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त की रात करीब 1:45 बजे मिथिलेश यादव घाघरा स्थित एक लाइन होटल में बीयर पीने पहुंचे थे। बीयर के पैसे को लेकर होटल मालिक महेश रजक और होटल स्टाफ सीमा ठाकुर से उनका विवाद हुआ। पुलिस जांच में पुरानी रंजिश और पैसे के विवाद को भी हत्या की वजह बताया गया है। विवाद के बाद जब मिथिलेश अपनी बाइक से होटल से निकले, तो दोनों आरोपियों ने बिना नंबर की लाल पैशन बाइक से करीब 500 मीटर तक उनका पीछा किया। यिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सर्विस रोड पर मिथिलेश के बाइक से गिरने के बाद आरोपियों ने टांगी और सब्बल से हमला कर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई। आरोपियों ने मिथिलेश की बाइक को क्षतिग्रस्त कर शव को सर्विस रोड पर छोड़ दिया और हत्या में इस्तेमाल हथियार को होटल के नीचे बने कमरे में छिपा दिया। घटना के बाद बगोदर-सरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित SIT ने जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल मालिक महेश रजक (38) और होटल स्टाफ सीमा ठाकुर (58) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से हत्या में प्रयुक्त टांगी, सब्बल, बिना नंबर की लाल पैशन मोटरसाइकिल और महेश रजक का मोबाइल फोन बरामद किया है। एसपी डॉ. विमल कुमार ने बताया कि मामले में वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई और पुलिस टीम को सफलता मिली। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्या


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.