Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह में दो साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी APK भेजकर गैस बिल अपडेट के नाम पर करते थे ठगी।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तेलोडीह के समीप मनियामारी गांव जाने वाली सड़क किनारे छापेमारी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस उपाधीक्षक-2 रूपेंद्र कुमार राणा ने प्रेस वार्ता में बताया कि साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए संतोष मंडल (23), निवासी चिकसोरिया, थाना अहिल्यापुर तथा छोटू कुमार मंडल (20), निवासी बेहरवाटांड़, थाना बिरनी को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे फर्जी सिम और फर्जी व्हाट्सएप नंबरों का इस्तेमाल कर लोगों को gas bill update.apk, gas 2 admin.apk एवं mngl gas bill update.apk जैसी नकली APK फाइलें भेजते थे। गैस बिल अपडेट कराने के नाम पर लोगों के मोबाइल में यह फाइल इंस्टॉल कराकर साइबर ठगी को अंजाम देते थे। इस संबंध में साइबर थाना कांड संख्या-24/2026 दिनांक 07 अगस्त 2026 को दर्ज किया गया है।बरामदगी समान में  5 मोबाइल फोन एवं 5 सिम कार्ड है।

*आरोपी का आपराधिक इतिहास*
गिरफ्तार आरोपी संतोष मंडल पूर्व में भी साइबर थाना कांड संख्या-35/2019 एवं कांड संख्या-15/2025 में जेल जा चुका है।
*वही छापेमारी दल*
इस कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत, पु.नि. गुंजन कुमार, पु.नि. पुनित गौतम, स.अ.नि. गजेंद्र कुमार, सहायक आरक्षी अभिमन्यु कुमार तथा पुलिस लाइन से प्राप्त सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजी गई APK फाइल डाउनलोड न करें और गैस बिल या अन्य सेवाओं के अपडेट के नाम पर आने वाले संदिग्ध लिंक एवं फाइलों से सतर्क रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.