छोटकिसरिया में बड़ी चोरी, 7 लाख से अधिक की संपत्ति ले उड़े चोर।
SHIKHAR DARPANMonday, August 10, 2026
0
सरिया,शिखर दर्पण संवाददाता।
सरिया थाना क्षेत्र के छोटकिसरिया में चोरों ने राजू मंडल के घर को निशाना बनाकर सोने-चांदी के आभूषण और करीब 5 हजार रुपये नकद समेत 7 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों को देर रात करीब ढाई बजे हुई। बताया गया कि एक पड़ोसी ने फोन कर घर में चोरी की आशंका जताई। इसके बाद परिजनों ने बाहर निकलकर देखा तो दूसरे कमरे का ताला टूटा हुआ था।
अंदर अलमारी और बक्सों के ताले भी टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही सरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से जल्द मामले का खुलासा करने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।