6 सितंबर को गिरिडीह में चलेगा 25 लाख घर संपर्क महाअभियान।
SHIKHAR DARPANSunday, August 30, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की मासिक बैठक रविवार को नगर के झंडा मैदान के समीप स्थित विवाह भवन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला महामंत्री पंकज पांडेय ने की। मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत महामंत्री दिलीप वैद्य एवं प्रांत मंत्री रविशंकर पांडेय उपस्थित रहे। बैठक में पिछले माह की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। प्रांत महामंत्री दिलीप वैद्य ने बताया कि संगठन की ओर से देशभर में 25 लाख घर संपर्क महाअभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आगामी 6 सितंबर को गिरिडीह में वृहद घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ता पूरे दिन घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे और हिंदू समाज को एकजुट करने का प्रयास करेंगे।
बैठक के दौरान इंडिया हेल्थलाइन की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें संगठन के कार्यकर्ताओं के ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गई। बताया गया कि संगठन द्वारा कार्यकर्ताओं एवं हनुमान चालीसा केंद्रों से जुड़े लोगों के स्वास्थ्य को लेकर नियमित रूप से इस तरह के जांच शिविर आयोजित किए जाते हैं। मौके पर धनबाद विभाग अध्यक्ष रितेश पांडेय, विभाग मंत्री उदय सिंह, जिला अध्यक्ष सुजीत सिंह, जिला कार्याध्यक्ष विजयमल पांडेय, जिला मंत्री कुंदन केशरी, महिला परिषद अध्यक्ष पूनम सिन्हा, जिला महामंत्री शिवानी शर्मा, सदर प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप पंडित, राष्ट्रीय बजरंग दल सदर प्रखंड अध्यक्ष चंदन वर्मा, मजदूर परिषद जिला महामंत्री रपन गुप्ता, ओजश्वीनी जिला उपाध्यक्ष काजल सिन्हा, नगर अध्यक्ष पलक सिन्हा, महिला परिषद नगर मंत्री पूजा देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।