Type Here to Get Search Results !

ब्रेकिंग न्यूज़:- कोलकाता से चोरी हुआ 55 लाख से अधिक का सोना गिरिडीह में बरामद, आरोपी गिरफ्तार।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

कोलकाता के बेनियापुकुर थाना क्षेत्र में ठेकेदार के घर से चोरी हुए 55 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने के आभूषण गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र से बरामद किए गए हैं। कोलकाता पुलिस ने मामले में जमुआ थाना क्षेत्र के मिर्जागंज निवासी घुपन पासवान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घुपन पासवान कोलकाता में एक ठेकेदार के घर में कोठीबारी के साथ खाना बनाने का काम करता था। आरोप है कि उसने ठेकेदार के घर से सोने के आभूषण चोरी कर उन्हें पचम्बा थाना क्षेत्र के कमरसाली स्थित अपनी ससुराल में छिपा दिया था।

चोरी की शिकायत के बाद बेनियापुकुर थाना, कोलकाता में कांड संख्या 280/26 दर्ज किया गया। जांच के दौरान कोलकाता पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पचम्बा पुलिस के सहयोग से कमरसाली स्थित ससुराल में छापेमारी की गई, जहां से सोने के आभूषण बरामद हुए। बरामदगी के बाद कोलकाता पुलिस आरोपी और सोने को अपने साथ कोलकाता ले गई। हालांकि, पुलिस की ओर से बरामद सोने की सही मात्रा और कीमत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.