बालमुकुंद फैक्ट्री के खिलाफ पूर्वांचल क्षेत्र में चल रहा जनसंपर्क अभियान//2 अगस्त को सुबह साढ़े सात बजे गंगापुर उसरी फॉल मोड़कर से शहर की और डांडीडीह तक बनेगा मानव श्रृंखला,आप सभी आमंत्रित है।
SHIKHAR DARPANSaturday, August 01, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
उसरी नदी गंगापुर से बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री में पाइपलाइन के सहारे पानी लाने एवं फैलाए जा रहे प्रदूषण का विरोध गिरिडीह पूर्वांचल क्षेत्र में तेज हो गया है। दो अगस्त को गंगापुर से लेकर वनांचल कॉलेज, हरसिंगरायडीह तक मानव श्रृंखला एवं एक अगस्त की शाम मशाल जुलूस निकाले जाने चतरो, गंगापुर, बड़कीटांड, मोहनपुर, झलकडीहा, गादी श्रीरामपुर, मंझलाडीह, तुरुकडीहा, विश्वासडीह, पूर्णानगर, अजीडीह, हरसिंहरायडीह, भोरंडीहा, उदनाबाद, कोयमारा आदि गांवों जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जनसंपर्क के दौरान फैक्ट्री बालमुकुंद फैक्ट्री प्रबंधन होश में आओ होश में आओ, जिला प्रशासन होश में आओ होश में आओ, उसरी नदी को बचाना है, जैसे नारे लगाए जा रहे हैं। इस जनसंपर्क में उसरी बचाओ अभियान के अगुवा नेता गादी श्रीरामपुर के पंचायत समिति सदस्य शुभांकर कुमार एवं भाजपा गिरिडीह महानगर अध्यक्ष रणजीत राय, माले नेता राजेश सिन्हा, कन्हाई पाण्डेय, चन्दर वर्मा, विजय विशाल राय आदि ने बताया कि शनिवार की शाम को गंगापुर से मशाल जुलूस निकाला जाएगा और 2 अगस्त को सुबह 8 बजे गंगापुर से वनांचल कॉलेज हरसिंगरायडीह तक मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। यह मानव श्रृंखला बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री की मनमानी एवं जिला प्रशासन की तानाशाही के खिलाफ बनाई जाएगी।
एक तो पूर्वांचल क्षेत्र के लोग पहले से ही प्रदूषण की मार झेल रहे हैं और अब उसरी नदी से पानी लेने के लिए पाइप पुलिस प्रशासन के सहयोग से बिछाया जा रहा है। उसरी नदी से यदि फैक्ट्री में पानी लाया जाएगा तो नदी के साथ-साथ प्रसिद्ध पर्यटन स्थल वाटर फॉल का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा। उसके बाद इस क्षेत्र की जनता पानी के लिए त्राहिमाम करेगी। इसलिए यह अपने और आने वाली पीढ़ी के भविष्य को बचाने के लिए लड़ाई है। किसी भी कीमत पर फैक्ट्री को पानी नहीं लाने दिया जाएगा। इस अभियान में सभी राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल हैं। राजनीतिक दलों में से भाजपा गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय शहाबादी, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि भाजपा नेता दिनेश यादव, भाजपा गिरिडीह महानगर अध्यक्ष रणजीत राय, उसरी बचाओ अभियान के संयोजक माले नेता राजेश सिन्हा, कम्युनिस्ट नेता कन्हाई पाण्डेय, जेकेएलएम के केंद्रीय संयुक्त महासचिव नागेंद्र चंद्रवंशी, झामुमो नेता हसनैन अली, कांग्रेस के समीरराज चौधरी, उप प्रमुख सौरभ त्रिवेदी, गादी श्रीरामपुर मुखिया प्रतिनिधि सुनील सिंह, पंचायत समिति सदस्य रंजीत राय, शुभांकर कुमार, विजय विशाल राय, रोहित चौबे, चन्दर वर्मा, राजकिशोर साव, मंतोष राणा, उमेश राणा, घनश्याम पंडित, गुड्डू राणा, कैलाश राणा, संदीप गुप्ता, मसुदन कोल्ह, राजेश साव, धनेश्वर राय, शीनू मरांडी, आकाश विश्वकर्मा, कुंदन गुप्ता सहित पूर्वांचल क्षेत्र के हर एक गांव के लोग शामिल हैं।