हरलाडीह पंचायत के पिपराडीह चांदनी चौक में नए बिजली ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, 10 दिनों बाद लौटी बिजली।
SHIKHAR DARPANSaturday, August 01, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
हरलाडीह पंचायत के पिपराडीह चांदनी चौक में शनिवार को नए बिजली और ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पिछले 10 दिनों से क्षेत्र के ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर थे, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि मामले की जानकारी माननीय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई।
संज्ञान में आने के बाद 24 घंटे के भीतर नया बिजली ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया, जिससे क्षेत्र में पुनः विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई। ट्रांसफार्मर चालू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राधेश्याम मोदक, अशोक कुमार हेंब्रम, साधन मोदक, चंदन पंडित, उपेंद्र पंडित, बबलू मोदक, महेंद्र मोदक, प्रकाश मंडल, जितेंद्र पांडे सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।