Type Here to Get Search Results !

19 अगस्त भगवान पार्श्वनाथ को अर्पित होगा 2300 किलो का निर्वाण लड्डू।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता। 

भगवान श्री 1008 पार्श्वनाथ स्वामी के निर्वाण कल्याणक के पावन अवसर पर 19 अगस्त 2026 को सिद्धक्षेत्र श्री सम्मेद शिखरजी की तलहटी मधुबन में भव्य धार्मिक आयोजन होगा। इस दौरान भगवान पार्श्वनाथ के चरणों में 2300 किलोग्राम वजनी विशाल निर्वाण लड्डू अर्पित किया जाएगा। आयोजन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने का भी प्रयास किया जा रहा है। मुख्य 2300 किलो के लड्डू के अलावा 23-23 किलो के 23 लड्डू और 1-1 किलो के 123 लड्डू भी भगवान के चरणों में अर्पित किए जाएंगे। आयोजन में पूज्य आचार्य वसुनंदीजी मुनिराज का मंगल आशीर्वाद, उपाध्याय वृषभानंद मुनिराज ससंघ का मंगल सानिध्य तथा युगल मुनि  शिवानंद एवं प्रशमानंद मुनिराज की मंगल प्रेरणा प्राप्त होगी। 

2300 किलो के विशाल निर्वाण लड्डू के अर्पणकर्ता नोएडा (गाजियाबाद) निवासी अंकित जैन एवं अरिहंत जैन परिवार हैं। आयोजन के मुख्य संयोजक डॉ. प्रवीन जैन, लोनी (गाजियाबाद) हैं, जबकि सह-संयोजक प्रभात सेठी, गिरिडीह और कमल गंगवाल, कोलकाता हैं। आयोजन उत्तर प्रदेश प्रकाश भवन, सम्मेद शिखरजी के तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, विश्व रिकॉर्ड का प्रयास आयोजन का एक हिस्सा है। इसका मुख्य उद्देश्य भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाण कल्याणक को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाना तथा अहिंसा, त्याग, तप, संयम और आत्मकल्याण के संदेश को समाज तक पहुंचाना है। आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं के मधुबन पहुंचने की संभावना है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.