भाजपा महानगर की मासिक बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों व SIR अभियान की हुई समीक्षा।
SHIKHAR DARPANSaturday, July 11, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह महानगर की मासिक बैठक रविवार को हरिचक स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला संगठन प्रभारी डॉ. संजय सिंह उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों एवं शक्ति केंद्रों की बैठकों की समीक्षा की गई। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम, डिजिटल लर्निंग ऐप तथा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर डॉ. संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, युवाओं की भागीदारी और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर प्रेरित करने का सशक्त माध्यम बन चुका है।
उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाना, पात्र नागरिकों के नाम जोड़ना, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं का सत्यापन करना तथा आवश्यक संशोधन करना है। इससे चुनाव प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय बनती है तथा लोकतंत्र को मजबूती मिलती है। जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने जिले में चल रहे संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए मंडल अध्यक्षों एवं प्रभारियों को नियमित बैठक, प्रवास और प्रमुख लोगों से संपर्क अभियान को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सिकंदर हेम्ब्रम ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष अरुण हाजरा ने किया। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, चुन्नूकांत, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, वरिष्ठ नेता विनय सिंह, पूर्व महापौर सुनील पासवान, नवीन सिन्हा, संगीता सेठ, गुड़िया देवी, रिंकी देवी, दीपक यादव, सुरेश मंडल, संत कुमार लल्लू, राजेश जायसवाल, मिथुन चंद्रवंशी, रंजीत बरनवाल, श्याम प्रसाद, अनूप सिन्हा सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।