Type Here to Get Search Results !

आजसू पार्टी की संगठन सशक्तिकरण बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता। 

गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के पीरटांड़ प्रखंड की सभी 17 पंचायतों में आजसू पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सशक्तिकरण अभियान के तहत रविवार को मधुबन एवं भारतीचलकारी पंचायत में बैठक आयोजित की गई। यह अभियान का पांचवां दिन था। बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की गतिविधियों को पंचायत स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर रणनीति पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं को संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से आजसू पार्टी युवा प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी सह गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के नेता उत्कर्ष महतो, जिला उपाध्यक्ष शंभू शरण सिंह, प्रखंड अध्यक्ष मेराज आलम, बबलू महतो, पिंकू कुमार साव, संदीप कुमार, शंकर ठाकुर, डालेश्वर ठाकुर, मुकेश राणा, संजय कुमार सहित पंचायत प्रभारी एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि मजबूत संगठन ही किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत होती है। पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं को संगठित कर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.