सरिया में जेट पंप चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार।
SHIKHAR DARPANFriday, July 24, 2026
0
सरिया,शिखर दर्पण संवाददाता।
सरिया थाना क्षेत्र के काली मंडा रोड पर एक निर्माणाधीन मकान से जेट पंप चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 12 जुलाई को हुई इस चोरी के सिलसिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एसआईटी टीम ने 23 जुलाई को त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में अजय कुमार मंडल (23 वर्ष), हरीश कुमार (18 वर्ष) और प्रिंस कुमार यादव (15 वर्ष) शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया क्रॉम्पटन कंपनी का जेट पंप, घटना में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त अजय कुमार मंडल का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस इस गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।