भाजपा की संयुक्त मंडल प्रवासी कार्यकर्ता बैठक में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, बूथ समितियों के सत्यापन पर जोर।
SHIKHAR DARPANTuesday, July 21, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
भाजपा गिरिडीह महानगर जिला कार्यालय हरिचक में मंगलवार को झारखंड प्रदेश भाजपा के धनबाद प्रमंडल अंतर्गत गिरिडीह महानगर एवं गिरिडीह ग्रामीण की संयुक्त मंडल प्रवासी कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने की, जबकि संचालन प्रदेश मंत्री सह गिरिडीह ग्रामीण जिला प्रभारी सरोज सिंह ने किया। बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा एवं शालिनी वैश्यखर, गिरिडीह महानगर जिला प्रभारी डॉ. संजय सिंह, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, गांडेय के पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, प्रो. जय प्रकाश वर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी एवं गिरिडीह महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक में गिरिडीह महानगर एवं ग्रामीण जिले की संगठनात्मक गतिविधियों, शक्ति केंद्र समिति एवं बूथ समितियों के सत्यापन और उनके सशक्तिकरण को लेकर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा की गई।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन की मजबूती ही विजय का आधार है।
प्रत्येक शक्ति केंद्र एवं बूथ समिति को सक्रिय और सक्षम बनाकर जनसरोकारों से जोड़ने की जरूरत है, ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके। प्रदेश मंत्री सह गिरिडीह ग्रामीण जिला प्रभारी सरोज सिंह ने कहा कि संगठन निरंतर संवाद, अनुशासन और सक्रिय कार्यशैली से मजबूत होता है। प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की अमूल्य पूंजी है। शक्ति केंद्रों एवं बूथ समितियों का नियमित सत्यापन, प्रशिक्षण और सशक्तिकरण कर संगठन को और अधिक गतिशील बनाया जाएगा। बैठक में दोनों जिलों के पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी एवं वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के समापन की घोषणा गिरिडीह ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने की। कार्यक्रम में भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह, गिरिडीह महानगर महामंत्री संदीप डैंगईच, सिकंदर हेंब्रम, ग्रामीण महामंत्री पवन साव, महेश मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, यदुनंदन पाठक, प्रकाश सेठ, सुनील अग्रवाल, विनय शर्मा, श्याम प्रसाद, पूर्व मेयर सुनील पासवान, नगर परिषद अध्यक्ष दिनेश यादव, उपाध्यक्ष विभाकर पांडेय, जिला उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा, अरुण हजारा, संगीता सेठ, देवराज, उदय सिंह, देवनाथ राणा, ई. विनय सिंह, जिला मंत्री सुरेश प्रसाद मंडल, रिंकी देवी, रजनी कौर, श्रीकांत सिंह, रीता माथुर, गुड़िया देवी एवं भाजयुमो प्रदेश मंत्री संजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।