ख्वासटांड़ मध्य विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, अजय मदक बने अध्यक्ष।
SHIKHAR DARPANMonday, July 27, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
ख्वासटांड़ मध्य विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से नई समिति का चयन किया गया। समिति के अध्यक्ष पद पर अजय मदक, उपाध्यक्ष पद पर कुंती देवी तथा संयोजिका के रूप में मिठू मोदक का चयन किया गया। बैठक में विद्यालय के विकास, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा विद्यालय की विभिन्न आवश्यकताओं पर भी चर्चा की गई।
नवगठित समिति के सदस्यों ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास एवं बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महादेव कुमार सेन, बुधन मदक, साधन मदक, धीरज सेन, सुनीता देवी, रीना देवी, प्रकाश शाहदेव, उत्तम सेन सहित अन्य अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने नवचयनित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विद्यालय के विकास में सक्रिय सहयोग देने का भरोसा जताया।