Type Here to Get Search Results !

झामुमो के पूर्व पीरटांड़ प्रखंड अध्यक्ष बाबूराम हेम्ब्रोम का निधन, जिला समिति ने जताया शोक।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पीरटांड़ प्रखंड के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष स्व. बाबूराम हेम्ब्रोम के निधन पर झामुमो जिला समिति ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर मिलते ही पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल उनके पैतृक आवास चिलगा पहुंचा और पार्टी की ओर से झामुमो का झंडा समर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. बाबूराम हेम्ब्रोम के संगठन के प्रति समर्पण, संघर्षशील व्यक्तित्व और पार्टी के लिए किए गए अमूल्य योगदान को याद किया। झामुमो जिला समिति ने कहा कि दिवंगत नेता का संगठन के प्रति समर्पण और योगदान हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

उनका निधन पार्टी एवं क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। मौके पर महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार रॉकी, झामुमो नेता अभय सिंह, संजय वर्मा, विवेक सिन्हा, सचिन शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष बिरजू मरांडी, अम्बिका राय, महावीर मुर्मू, नीलकंठ महतो, झरी महतो, विजय भूषण मिश्रा, दिलीप तुरी, अख्तर अंसारी, तनु, मन्नू, सोमनाथ सिंह एवं मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.