Type Here to Get Search Results !

पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की 60वीं जयंती पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प।

डुमरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रधान कार्यालय करिहारी में शुक्रवार को पूर्व शिक्षा मंत्री एवं लोकप्रिय जननेता स्वर्गीय जगरनाथ महतो की 60वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय जगरनाथ महतो के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन, जनसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय जगरनाथ महतो के पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू को विधायक बनाने का भी संकल्प व्यक्त किया। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत सभी कार्यकर्ता नावाडीह के सियारी मोड़ में आयोजित जयंती समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो, राजकुमार पांडेय, कारी बरकत अली, देगनारायण महतो, टहल साव, पंकज महतो, मिथलेश महतो, रितलाल मंडल, उमाशंकर महतो, भोली महतो, डेगलाल महतो, उपप्रमुख उपेंद्र महतो, मुमताज अंसारी, सरफुद्दीन अंसारी, रविंद्र कुमार, सुभाष महतो, जितेन्द्र दास, सोनाराम मांझी, खुर्शीद आलम, छोटी अंसारी, मौलाना उसमान, युवा कांग्रेस के जिला महासचिव गुड्डु मलिक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.