कम तेल की थाली – देश की खुशहाली अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
SHIKHAR DARPANThursday, June 11, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे "कम तेल की थाली – देश की खुशहाली" अभियान के अंतर्गत बुधवार को गिरिडीह महानगर क्षेत्र में श्रीमती माया पटेल के आवास पर एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा भोजन में तेल के संतुलित उपयोग के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर कम तेल में पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजन बनाने का प्रदर्शन किया गया। उपस्थित महिलाओं को पोहा एवं सूजी का चीला बनाने की विधि बताई गई तथा कम तेल में स्वाद और पोषण दोनों बनाए रखने के उपायों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वस्थ जीवन के लिए कम तेल के उपयोग के महत्व पर विचार साझा किए। उपस्थित लोगों ने परिवार और समाज को स्वस्थ बनाने के लिए संतुलित आहार अपनाने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नू कांत सिन्हा सहित पिंकी कुमारी, सुमन शर्मा, माया पटेल, सपना पासवान एवं नैना की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण हेतु कम तेल एवं संतुलित आहार के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।