विश्व पर्यावरण सप्ताह पर गराइडीह में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित।
SHIKHAR DARPANThursday, June 04, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
विश्व पर्यावरण सप्ताह 2026 के अवसर पर गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल के तत्वावधान में ग्राम गराइडीह (थाना-बिरनी) में पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन वन क्षेत्र पदाधिकारी, गिरिडीह वन प्रक्षेत्र के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में कल्याणपुर, गराइडीह, प्रतापपुर एवं चितनखारी सहित आसपास के गांवों के महिला एवं पुरुष ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पौधों एवं वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया तथा पर्यावरण सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।वन विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों को वृक्षारोपण, वन संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन के महत्व की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।कार्यक्रम में वनपाल अमर विश्वकर्मा, प्रधान वनरक्षी अन्नु सोरेन, संजयकांत यादव, बिरेंद्र कुमार, सुरूचि कुमारी एवं शिवनारायण महतो उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, जयदेव यादव, अब्दुल गनी, अनिल कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।विश्व पर्यावरण सप्ताह के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।