पीरटांड़ ट्रैक्टर हादसे में मृतक चालक के परिजनों को मिलेगा 2.50 लाख मुआवजा।
SHIKHAR DARPANSunday, May 10, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ थाना क्षेत्र में बीते दिनों ट्रैक्टर हादसे में चालक की मौत के बाद मृतक के परिजनों और ट्रैक्टर मालिक के बीच वार्ता हुई। बातचीत के दौरान मृतक के परिजनों को मुआवजे के रूप में 2.50 लाख रुपये देने पर सहमति बनी। वहीं तत्काल जरूरतों और कामकाज के लिए 50 हजार रुपये तुरंत देने की बात भी तय हुई।
इस दौरान खुखरा पंचायत समिति सदस्य केशव पाठक, समाजसेवी ओमप्रकाश महतो, सलिमुद्दीन अंसारी समेत अन्य लोगों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। स्थानीय लोगों ने भी घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।