Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ में रक्तदान शिविर का आयोजन, दर्जनों लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वैच्छिक रक्तदान किया तथा जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अपना योगदान दिया। शिविर में चिरकी पंचायत के उपमुखिया एवं समाजसेवी अमित साव, आलोक कुमार, बीटीटी मंजू, एलटी सम्भूमहाथा सहित कई लोगों ने रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्तदाताओं ने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और मानव सेवा के इस अभियान से जुड़ने की अपील की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सदर अस्पताल गिरिडीह के रक्त केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सोहेल, पीरटांड़ चिकित्सा प्रभारी डॉ. शशिकांत, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज मरांडी, अंचलाधिकारी ऋषिकेश कुमार समेत स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन देने में सहायक बन सकता है। शिविर में संग्रहित रक्त को गिरिडीह ब्लड बैंक में सुरक्षित रखा जाएगा, जहां से आवश्यकता पड़ने पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के मरीजों को उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर के दौरान लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक भी किया गया तथा अधिक से अधिक लोगों से इस मानवीय अभियान में भागीदारी निभाने की अपील की गई। रक्तदान शिविर ने समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का एक सकारात्मक संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.