Type Here to Get Search Results !

राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा नेताओं ने दी बधाई।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी की जीत पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह गिरिडीह जिला संगठन प्रभारी डॉ. संजय कुमार सिंह और गिरिडीह महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने इसे झारखंड के विकास और लोकतंत्र की मजबूती की जीत बताया है।

*डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में विधायकों ने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर मतदान किया है। उन्होंने कहा कि परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। पूर्व में राज्यसभा सांसद के रूप में नाथवानी द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है और विकसित झारखंड तथा विकसित भारत के प्रति उनकी प्रतिबद्धता स्पष्ट दिखाई देती है।

*वहीं भाजपा गिरिडीह महानगर के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा कि परिमल नाथवानी की जीत लोकतंत्र की मजबूती तथा विकास के प्रति प्रतिबद्ध नेतृत्व पर जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि नाथवानी राज्यसभा में झारखंड के विकास, उद्योग, रोजगार, आधारभूत संरचना और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे। रंजीत कुमार राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति में विश्वास करती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि परिमल नाथवानी का अनुभव और मार्गदर्शन झारखंड के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा। दोनों नेताओं ने परिमल नाथवानी को राज्यसभा चुनाव में विजय प्राप्त करने पर पुनः हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.