वज्रपात से बालिका की मृत्यु पर विधायक जयराम महतो ने परिजनों से की मुलाकात, दी सांत्वना।
SHIKHAR DARPANFriday, June 19, 2026
0
डुमरी,शिखर दर्पण संवाददाता।
डुमरी प्रखंड अंतर्गत मधगोपाली पंचायत में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक दर्दनाक हादसे में स्वर्गीय घनश्याम महतो की पुत्री सोनी कुमारी का आकस्मिक निधन हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दुखद घड़ी में उन्होंने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। जयराम कुमार महतो ने संबंधित अधिकारियों से बात कर पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता राशि समय पर मिलनी चाहिए, ताकि परिवार को कुछ राहत मिल सके।विधायक ने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है और वह स्वयं पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।