Type Here to Get Search Results !

गरीब चालक परिवार की बेटी की शादी में ड्राइवर यूनियन ने बढ़ाया सहयोग का हाथ।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

सामाजिक सरोकारों के तहत गिरिडीह गाड़ी ड्राइवर यूनियन संघ द्वारा एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में सहयोग प्रदान किया गया। संघ की ओर से अकलू महतो के पुत्र अरूप कुमार महतो की बहन के विवाह अवसर पर सिलाई मशीन, साड़ी एवं 1001 रुपये नकद राशि भेंट कर सहयोग किया गया। इस अवसर पर पीरटांड़ प्रखंड अध्यक्ष गिरीश कुमार महतो, जिला अध्यक्ष अनिल साव, मीडिया प्रभारी नंदकिशोर राणा सहित ड्राइवर महासंघ के कई सदस्य उपस्थित रहे।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि गाड़ी ड्राइवर यूनियन लगातार विभिन्न क्षेत्रों में कमेटियों का विस्तार कर रही है तथा जरूरतमंद और गरीब चालकों एवं उनके परिवारों की हरसंभव मदद करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी सामाजिक और मानवीय कार्यों को प्राथमिकता देते हुए लोगों के बीच सहयोग की भावना को मजबूत किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.