Type Here to Get Search Results !

उसरी नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह के प्रसिद्ध बाबा दुख हरण नाथ धाम के समीप बहने वाली उसरी नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बुधवार को स्थानीय लोगों की नजर नदी में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पाकर महतोडीह पिकेट प्रभारी शैलेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकलवाया और उसे अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस मृतक की शिनाख्त के साथ-साथ उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच में जुटी हुई है। मामले को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.