पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, मुंबई मेल से उतरने के दौरान युवक की मौत।
SHIKHAR DARPANTuesday, June 02, 2026
0
डुमरी,शिखर दर्पण संवाददाता।
पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बगोदर प्रखंड के पोखरिया पंचायत ग्राम पोचरी निवासी मिथुन मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुंबई मेल ट्रेन से उतरने के दौरान हुए हादसे में उनकी जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही डुमरी विधायक जयराम महतो, झारखंड एकता किसान मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो, अभिभावक एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रामेश्वर महतो तथा यूनियन के केंद्रीय महासचिव रवींद्र कुमार पारसनाथ रेलवे स्टेशन पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
नेताओं ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा इस दुखद घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही संबंधित रेलवे एवं प्रशासनिक अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा एवं सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। इस हृदयविदारक घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने भी मृतक के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की मांग की है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।