डिलीवरी पेशेंट लाने जा रही एम्बुलेंस कार में सटी, एम्बुलेंस को 20 मिनट तक रोका//तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित चौक का मामला।
SHIKHAR DARPANTuesday, June 02, 2026
0
तिसरी,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित चौक पर मंगलवार की सुबह मामूली सी बात को लेकर कार में सवार कुछ लोगों ने डिलीवरी पेशेंट लाने जा रही है एंबुलेंस को लगभग 20 मिनट तक रोक दिया। बताया जाता है कि गांवा थाना क्षेत्र के नगवां से कुछ लोग कार में सवार होकर मिर्जागंज स्थित सूर्य मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान तिसरी चौक पर विपरीत दिशा से गुजर रही 108 एम्बुलेंस सेवा का वाहन उस कार से सट गई जिससे हल्का स्क्रेच हो गया। इसी बात पर कार में बैठे लोग आग - बबुला हो गए और एम्बुलेंस को रोक दिया।
वे लोग एम्बुलेंसकर्मियों से गाड़ी बनवाने की मांग करने लगे, हालांकि एम्बुलेंसकर्मी ने बार - बार यह कहा कि वह इस वक़्त एमरजेंसी में डेलिवरी पेशेंट लाने जा रहा है। लेकिन कार वाले लोग कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। मामले की सुचना पर पहुंचे मिडियाकर्मी ने भी उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वे लोग मानने को तैयार नहीं थे। अंततः तिसरी पुलिस को मामले की सुचना दी गई, सुचना पर पहुंची पुलिस टीम ने गाड़ी और ड्राइवर का फोन नंबर लेकर फौरन एम्बुलेंस को रवाना करवाया साथ ही उसे रोकने वाले लोगों को फटकार भी लगाई। एम्बुलेंस रोकने वाले लोगों को समझाया कि जब एम्बुलेंस पेशेंट को लेकर अस्पताल आएगी उसके बाद वे लोग उसके ड्राइवर से बात कर नुकसान की भरपाई करवा लें।