Type Here to Get Search Results !

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा मुक्ति का दिया गया संदेश।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

नशा मुक्ति अभियान के तहत मंगलवार को पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से कलाकारों ने लोगों को नशे की लत से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया और समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया।नुक्कड़ नाटक के दौरान उपस्थित लोगों को बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका गंभीर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

कलाकारों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति के जरिए युवाओं से नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की।इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मरांडी ने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। इससे युवाओं का भविष्य प्रभावित होता है और सामाजिक वातावरण भी बिगड़ता है। उन्होंने लोगों से नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने तथा दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.