गिरिडीह किलेज गिरिडीह में एनसीसी कैडेट्स द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
SHIKHAR DARPANWednesday, June 24, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह कालेज में एनसीसी की सीटीओ प्रो विनीता कुमारी एवं हजारीबाग एनसीसी बटालियन के सुबेदार मेजर बलविंदर सिंह के नेतृत्व में कैडेटस् द्वारा कालेज में पौधारोपन किया गया।प्रो विनीता ने कहा कि हमें प्रकृति के संरक्षण के लिए पौधारोपन करना चाहिए ।। आज के दौर में प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग, जल संकट और वनों की कटाई जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। इन चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड मां के नाम जरूर लगाने चाहिए।
बलविंदर सिंह ने कहा कि पर्यावरण से हमें शुद्ध हवा, स्वच्छ पानी, हरी मरी प्रकृति और स्वच्छ वातावरण मिलता है। इस अवसर पर सभी एनसीसी कैडेट्स ने प्रकृति को बचाने और पृथ्वी को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।मौके पर सिनियर अंडर आफीसर सागेन सोरेन, संध्या कुमारी, रुबी कुमारी, पुनम कुमारी, शुभम तिवारी, प्रिंस कुमार विपिन कुमार, मेहताब अंसारी, सुप्रिया कुमारी, मनीषा वर्मा आदि सैकडों कैडेट्स उपस्थित रहे।