Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह विधानसभा के झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक में एसआईआर पर चर्चा//समस्याओं के समाधान के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता - सुदिव्य कुमार।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर को लेकर बुधवार को उत्सव उपवन गिरिडीह में गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की । बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से अनमैप्ड मतदाता और एनोमलीज/ तार्किक विसंगतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि आगामी दो महीने तक चलने वाले एसआईआर प्रक्रिया में सभी कार्यकर्ता और बीएलए टू सजग रहें और मतदाताओं की मदद करें। उन्होंने कहा कि संविधान ने लोकतंत्र में देश के नागरिकों को 18 वर्ष की उम्र के बाद मतदाता बनने का अधिकार दिया है लेकिन पिछले कुछ वर्षों से लोकतंत्र और संविधान पर कई तरह से हमला किया जा रहा है और लोगों के संवैधानिक अधिकारों को छीना जा रहा है।

यदि इस विशेष गहन पुनरीक्षण में ध्यान नहीं देंगे तो आने वाले दिनों में चुनाव में आप मतदान करने से वंचित कर दिए जायेंगे । उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए झारखंड सरकार द्वारा आवश्यक दस्तावेजों जैसे जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र,  आवासीय प्रमाण पत्र और वंशावली   बनवाने का कार्य किया जाएगा। बैठक में पीरटांड़, गिरिडीह प्रखंड और नगर निगम क्षेत्र के अध्यक्ष, सचिव और प्रमुख कार्यकर्ताओं ने एसआईआर को लेकर अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को बताया। जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि शीघ्र पंचायत, प्रखंड, विधानसभा और जिला स्तर पर टीम बनाकर समस्या का समाधान किया जाएगा। बैठक में महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पु, शाहनवाज अंसारी, नूर अहमद, महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार राॅकी, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कोलेश्वर सोरेन, साठू ठाकुर, महिला नेत्री प्रमिला कुमारी, प्रीति भास्कर, रीता दास, निखत प्रवीण, वार्ड पार्षद नीलम झा, अनिल राम, अशोक राम, राकेश कुमार सिंह, मोनू सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.