Type Here to Get Search Results !

बेटा जब दूसरी महिला को ले आया घर तब पहली पत्नी के मायके वालों ने सहिया सास को ही बना लिया बंधक।

तिसरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

तिसरी थाना अंतर्गत चंदौरी में रविवार की शाम हाई वोल्टेज ड्रामा चला है। यहां एक शादीशुदा युवक जब दूसरी लड़की को लेकर घर आ गया तब पहली पत्नी के गांव वालों ने लडके की मां को ही बंधक बना लिया।मिली जानकारी के अनुसार चंदौरी के मोदीबीघा निवासी मालती देवी स्वास्थ्य विभाग में सहिया है। उनके बेटे पिंटू कुमार का 5 वर्ष पूर्व ही विवाह हो चुका है। उसके चार बच्चे भी हैं। इसी बीच रविवार को वह दूसरी लड़की को लेकर घर आ गया। फिर क्या था, दोनों पत्नी - सास और बेटे के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसी बीच पिंटू की पहली पत्नी के मायके से महिलाओं की टोली उसके ससुराल मोदीबीघा आ पहुंची ।

जिसके बाद युवक की सास को महिलाओं ने बिजली के खम्भे से बांध दिया और उसके बेटे को बुलाने को कहा। सुचना मिलने पर तिसरी के थाना प्रभारी शंभू नन्द ईश्वर दल - बल के साथ मौके पर पहुंचे और सहिया को छुड़वाया। इस संबंध में सहिया ने कहा कि उनके बेटे की पहली पत्नी के मायके वालों ने उसे बिजली के खम्भे से बांधकर मारपीट की। वहीं महिलाओं ने आरोप को बेबुनियाद बताया है। पुलिस फ़िलहाल युवक और उसके साथ आई महिला को थाना ले आई है। बताया जा रहा कि जिस महिला को लेकर युवक आया है वह पहले से ही शादीशुदा थी,उसके पति से कोर्ट में तलाक होने की बात कही जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.