Type Here to Get Search Results !

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में कोचिंग संचालक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

बगोदर,शिखर दर्पण संवाददाता।

सरिया रोड स्थित एक निजी कोचिंग सेंटर के संचालक एवं शिक्षक शाहिद अंसारी को छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में बगोदर पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को गिरिडीह जेल भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरिया क्षेत्र की रहने वाली डिग्री कॉमर्स की एक छात्रा ने रविवार को बगोदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। छात्रा ने अपने आवेदन में आरोप लगाया कि 30 मई को कोचिंग शिक्षक शाहिद अंसारी ने गलत नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ की।

शिकायत में छात्रा ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी शिक्षक फीस माफ करने, टॉफी एवं अन्य उपहार देने का प्रलोभन देकर उसके साथ अशोभनीय व्यवहार करता था। मामले की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने आरोपी की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। शिकायत मिलने के बाद बगोदर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

नोट: यह मामला छात्रा द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले की जांच जारी है और न्यायालय में आरोप सिद्ध होना शेष है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.