रोड हरलाडीह में सड़क हादसा, बाइक सवार दंपति समेत बच्चा घायल।
SHIKHAR DARPANThursday, June 04, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ थाना क्षेत्र के रोड हरलाडीह में गुरुवार की देर शाम एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपति समेत एक बच्चा घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोड हरलाडीह के समीप एक चार पहिया वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार असंतुलित होकर सड़क किनारे गिर गए। हादसे में बाइक पर सवार पति-पत्नी और उनका बच्चा घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही पीरटांड़ थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में शामिल चार पहिया वाहन बोकारो का है। पुलिस वाहन की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।