Type Here to Get Search Results !

कुम्हरलालो में भाजपा की मासिक बैठक संपन्न।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

कुम्हरलालो पंचायत भवन में गुरुवार शाम को पीरटांड मंडल भाजपा की एक बैठक मंडल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गई, जिसमें मुख्य रूप से मंडल प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष देवराज एवं जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय मुख्य रूप से उपस्थित थे । वंदे मातरम गान के साथ विधिवत बैठक प्रारंभ हुई । बैठक में गत बैठक की संपुष्टि की गई । साथ ही पंचायत सह ब्योरा प्रस्तुत किया गया । बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा कि 5 जून से लेकर 21 जून 2026 तक मां के नाम एक पेड़ कार्यक्रम शुभारंभ किया गया है । जिसके तहत 5 जून को पंचायत मुख्यालय में एवं अन्य बाकी दिनों में बूथ स्तर तक पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा ।

कार्यक्रम को संपन्न करने हेतु पंचायत सह प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं । वही मंडल स्तर पर प्रबुद्ध जनों की एक सूची तैयार कर भाजपा उन्हें सम्मानित करेगी । वही महीना के तीसरा रविवार को शक्ति केंद्र स्तर की बैठक आयोजित की जाएगी। जबकि अंतिम रविवार को बुथ स्तर पर प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी जाएगी । वहीं भारत सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को जो प्रधानमंत्री द्वारा कार्य किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर जाकर दी जाएगी मौके पर सरकार की उपलब्धि भी बताई जाएगी । बैठक में अन्य लोगों के अलावा बालेश्वर यादव पंचम प्रसाद सिंह मनोज पंडित अरविंद चंद्र राय संतोष राणा बसंत नारायण सिंह अरविंद बर्नवाल भोला वर्मा सुभाष कुमार बरनवाल जागो रजक रविंद्र कुमार प्रशांत तिवारी आदित्य पांडेय सहित दर्जनाधिक लोक शामिल थे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.