Type Here to Get Search Results !

नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में युवक गिरफ्तार ।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

खुखरा थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, खुखरा थाना कांड संख्या 18/26 में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुरेन्द्र टुडु (28 वर्ष), निवासी मदनाडीह, हरलाडीह ओपी, जिला गिरिडीह को गिरफ्तार किया है।

आरोपी पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग लड़की के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। मामले में खुखरा थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64/62/351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 8/12 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है । पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.