Type Here to Get Search Results !

चेथरुड़ीह विद्यालय में कॉपी, किताब और बैग का वितरण ।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता। 

खुखरा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेथरुड़ीह में बुधवार को छात्र-छात्राओं के बीच कॉपी, किताब एवं विद्यालय बैग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खुखरा पंचायत समिति सदस्य केशव पाठक एवं अन्य उपस्थित अतिथियों ने बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण कर उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक मिश्रा, प्रभारी प्रधानाध्यापक अनुज मंडल, शिक्षक बीरेंद्र हांसदा, अंजन साहू, ग्रामीण सीताराम मंडल सहित अन्य गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे। अतिथियों ने कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की नींव है। बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखकर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा उम्मीद जताई कि यह शैक्षणिक सामग्री उनकी पढ़ाई को और अधिक सुगम बनाएगी और उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.