Type Here to Get Search Results !

पर्यावरण दिवस पर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आम, नीम, पीपल और बर सहित विभिन्न प्रजातियों के दर्जनों पौधे लगाए गए।कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीडीओ मनोज मराण्डी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक  रामराज  सिंह, मुखिया शशिबाला देवी, पंसस योगेंद्र तिवारी, दीपू कुमार, बिरजू साहू, बंटी पांडेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा उपायुक्त को बुके देकर सम्मानित करने के साथ की गई। इसके बाद उपायुक्त ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और इनके संरक्षण के लिए सभी को आगे आना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.