विश्व पर्यावरण दिवस पर पीरटांड़ थाना परिसर में हुआ पौधारोपण।
SHIKHAR DARPANFriday, June 05, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को पीरटांड़ थाना परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संकल्प लिया।
थाना प्रभारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। इस अवसर पर थाना के कई पुलिसकर्मी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा लोगों को भी वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।