Type Here to Get Search Results !

जिलेबिया घाटी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक बाल-बाल बचा।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ थाना क्षेत्र के जिलेबिया घाटी में बुधवार को एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चरकी की ओर से बराकर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान जिलेबिया घाटी के पास चालक का वाहन पर से संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग और राहगीर घटनास्थल पर पहुंच गए तथा स्थिति का जायजा लिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा काफी गंभीर हो सकता था, लेकिन चालक को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.