Type Here to Get Search Results !

कुएं से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी।

जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।

जमुआ प्रखंड अंतर्गत कवईटॉड गांव में चोरपोको नदी के समीप खेत में स्थित एक कुएं से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बुधवार को ग्रामीणों की नजर कुएं में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही जमुआ प्रशासन और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव की स्थिति अत्यंत खराब थी। शरीर का अधिकांश हिस्सा झुलसा हुआ एवं सड़-गल चुका था।

जिसके कारण मृतक की पहचान नहीं हो सकी प्राथमिक तौर पर शव की अवस्था को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत करीब 8 से 10 दिन पूर्व हुई होगी। हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक की पहचान एवं घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.