एसआईआर को लेकर प्रखंड मुख्यालय में प्रशिक्षण आयोजित, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश।
SHIKHAR DARPANTuesday, June 23, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
प्रखंड मुख्यालय सभागार में मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में पुनरीक्षण कार्य को सुचारू, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों एवं कर्मियों को विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण की प्रक्रिया, मोबाइल एप के माध्यम से प्रपत्र अपलोड करने की सैद्धांतिक जानकारी, एएसडीडी सूची के साथ बीएलए-2 की बैठक आयोजित करने की प्रक्रिया तथा नए मतदाताओं के पंजीकरण हेतु फॉर्म-6 भरने संबंधी दिशा-निर्देशों से प्रतिभागियों को अवगत कराया गया।
साथ ही पुनरीक्षण कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों की भी जानकारी दी गई। मौके पर एसडीओ धीरेन्द्र कुमार ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी जिम्मेदारी, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि पुनरीक्षण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।