Type Here to Get Search Results !

मुहर्रम शांति व सौहार्द्र के साथ मनाने का लिया संकल्प, डीजे और भड़काऊ गीतों पर रहेगी रोक।

डुमरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

मुहर्रम पर्व को शांति, सौहार्द्र और भाईचारे के साथ संपन्न कराने को लेकर शनिवार को अनुमंडल कार्यालय सभागार में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी एसडीओ संतोष गुप्ता ने की। बैठक में एसडीपीओ आबिद खान, सीओ डुमरी शशिभूषण वर्मा, सीओ पीरटांड़ ऋषिकेश मरांडी, प्रमुख उषा देवी, जिप सदस्य बैजनाथ महतो, इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद, डुमरी थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार, पीरटांड़ थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह, मधुबन थाना प्रभारी दीपेश कुमार, खुखरा थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह तथा हरलाडीह ओपी प्रभारी नीरज कुमार सहित विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, दोनों समुदायों के प्रबुद्धजन और अखाड़ा समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित लोगों ने मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर अपने-अपने सुझाव रखे। प्रभारी एसडीओ संतोष गुप्ता ने कहा कि पर्व के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा जुलूस केवल पूर्व निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाएगा। अखाड़ा समिति के पदाधिकारियों को अपने-अपने थाना में रूट चार्ट एवं सदस्यों की सूची जमा करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के भड़काऊ भाषण, आपत्तिजनक गीत तथा आग के करतब की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने जुलूस की वीडियोग्राफी कराने तथा जुलूस मार्ग में झूल रहे बिजली तारों की जानकारी पूर्व में उपलब्ध कराने की अपील की। साथ ही बताया कि सभी सार्वजनिक, संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। शांति भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। स्वास्थ्य एवं बिजली विभाग को भी अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है। एसडीपीओ आबिद खान ने कहा कि पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा भड़काऊ पोस्ट करने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने आपसी भाईचारे, सौहार्द्र और शांति के साथ मुहर्रम मनाने का संकल्प लिया। बैठक में पूर्व प्रमुख यशोदा देवी, भाजपा नेता प्रशांत जायसवाल, झामुमो नेता बरकत अली, राजकुमार पांडेय, विधायक प्रतिनिधि रामप्रसाद महतो, कांग्रेस नेता नागेश्वर मंडल, सरफराज अहमद गुड्डू, सामाजिक कार्यकर्ता डालोराम महतो, डुमरचंद महतो, तुराब अली अंसारी, खुर्शीद अंसारी, असलम अंसारी, मुखिया खेमलाल महतो, जगदीश महतो, जागेश्वर महतो, सीताराम तुरी, परमेश्वर तुरी, कमरुद्दीन अंसारी, समीर अंसारी, हमीम अंसारी, मनोज मंडल, अनुमंडल कार्यालय कर्मी सुदर्शन पांडेय, शांतनु कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.